Foldable iPhone: एप्पल अब फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2026 में iPhone 18 सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत करीब $2,000 (₹1.72 लाख) हो सकती है। इसमें 7.8 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले और बुक-स्टाइल डिजाइन होने की संभावना है।
Apple का यह फोल्डेबल फोन अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में आ सकता है, जिसकी संभावित कीमत करीब ₹1.72 लाख हो सकती है। (image-AI generated)
Apple का सबसे बड़ा डिज़ाइन शिफ्ट हो सकता है यह लॉन्च
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, फोल्डेबल iPhone, iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च हो सकता है। यह फोल्डेबल iPhone, iPhone X के बाद Apple का सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव माना जा रहा है। यह डिवाइस बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन में आएगा, जिसमें 7.8 इंच की फोल्डेबल इनर स्क्रीन और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। इसके 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की संभावना है।
पतला डिजाइन और प्रीमियम लुक होगा खास आकर्षण
फोल्डेबल iPhone की मोटाई खुलने पर सिर्फ 4.5mm और फोल्ड होने पर 9mm होने की संभावना है, जो इसे अब तक के सबसे पतले फोल्डेबल फोन में शामिल करेगा। अगर यह फोन लॉन्च होता है तो यह सीधे Samsung Galaxy Z Fold को टक्कर दे सकता है।
$2000 की कीमत, अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री
Apple का यह फोल्डेबल फोन अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में आ सकता है, जिसकी संभावित कीमत करीब ₹1.72 लाख हो सकती है। यह कीमत iPhone के मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल्स से भी ऊपर होगी, जिससे यह एक एक्सक्लूसिव सेगमेंट में टारगेट किया जाएगा।
स्क्रिन क्रीज और हिंज की दिक्कतों से बचने की तैयारी
एप्पल आमतौर पर नई टेक्नोलॉजी के लिए इंतजार करता है ताकि परिपक्व हो चुकी तकनीक को बेहतर रूप में पेश किया जा सके। इस फोल्डेबल iPhone में बेहतर हिंज सिस्टम और पतली डिस्प्ले सामग्री का उपयोग किया जाएगा ताकि स्क्रिन क्रीज या ड्यूरेबिलिटी से जुड़ी दिक्कतें न हों।
सॉफ्टवेयर और कैमरा में मिल सकते हैं नए बदलाव
इस iPhone में FaceID की जगह साइड माउंटेड TouchID दिया जा सकता है। साथ ही नया डुअल रियर कैमरा और Meta Lens फ्रंट कैमरा भी जोड़ा जा सकता है। iOS 27 में फोल्डेबल फॉर्मेट के लिए खास फीचर्स जैसे स्प्लिट स्क्रीन, मल्टीटास्किंग और Apple Pencil सपोर्ट पर काम हो रहा है।
