Flipkart GOAT Sale: मचेगा तहलका! iPhone 17 पर सीधे ₹12,000 की छूट, Pro मॉडल्स भी ₹22,000 तक सस्ते

Flipkart GOAT Sale में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। जानें नई कीमत, बैंक ऑफर और सेल की तारीख।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की बहुप्रतीक्षित GOAT Sale जल्द शुरू होने वाली है। इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, TWS ईयरबड्स समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलने वाला है। हर बार की तरह इस सेल में सबसे ज्यादा नजर लेटेस्ट iPhone सीरीज पर है। खास बात यह है कि मेमोरी चिप की कमी के कारण कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच Flipkart ने iPhone 17 सीरीज पर बड़े ऑफर का ऐलान किया है।

Flipkart GOAT Sale iPhone Offer

Flipkart GOAT Sale: मचेगा तहलका! iPhone 17 पर सीधे ₹12,000 की छूट, Pro मॉडल्स भी ₹22,000 तक सस्ते

iPhone 17 पर मिलेगा ₹12,000 तक का डिस्काउंट

Flipkart GOAT Sale में स्टैंडर्ड iPhone 17 को ऑफर के बाद ₹70,900 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यह फोन सितंबर में ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। इस हिसाब से ग्राहकों को iPhone 17 पर करीब ₹12,000 तक की बचत मिलेगी।

End of Feed