यदि आप भी स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे थे तो आपका यह इंतजार खत्म होने वाला है। Flipkart की GOAT (Greatest of All Time) Sale 4 जुलाई से और Amazon की Prime Day Sale 5 जुलाई से शुरू होने जा रही है।
Flipkart GOAT and Amazon Prime Day sale में टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स
इस सेल से पहले THOMSON, Kodak और Blaupunkt ने अपने स्मार्ट टीवी की कीमतों में बड़ी कटौती की है। सेल के दौरान HD Ready, Full HD, 4K और QLED स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत सिर्फ 5,599 रखी गई है। ग्राहकों को मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस के साथ चुनिंदा बैंक कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
सेल में Blaupunkt QLED टीवी पर ऑफर
32 इंच- ₹11,499
40 इंच- ₹15,999
43 इंच- ₹17,999
Blaupunkt के Google TV 5.0 आधारित QLED स्मार्ट टीवी Quantum Dot टेक्नोलॉजी, 48W साउंड आउटपुट, Dolby Digital Plus और बॉक्स स्पीकर्स के साथ आते हैं। इनमें HD Ready और Full HD QLED डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट, ARM Cortex A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है।
THOMSON Google TV की पर मिलने वाले ऑफर्स
32 इंच Google TV- ₹11,999
40 इंच Google TV- ₹15,999
43 इंच Google TV- ₹17,999
Kodak TV पर ऑफर्स
कोडक के टीवी में 40W का स्पीकर और Dolby Digital Plus के साथ सराउंड साउंड भी मिलता है। इसमें ARM Cortex A55 क्वॉड कोर प्रोसेसर के साथ Google TV 5.0 मिलेगा। सभी टीवी में Netflix, Prime Video, YouTube, Apple TV, JioHotstar, Sony LIV, Voot और Zee5 जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा।
32 इंच- ₹10,499
40 इंच- ₹15,999
43 इंच- ₹17,999
अमेजन की सेल में स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 65 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। सेल में थॉमसन के अलावा टीसीएल, सैमसंग और शाओमी के टीवी को भी सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। वहीं फ्लिपकार्ट की सेल में टीसीएल, एलजी, सोनी, एसरप्योर के टीवी पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।
