Flipkart की Freedom Sale का हुआ ऐलान, स्मार्टफोन से लेकर AC, Smart TV, फ्रिज पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

Flipkart Freedom Sale 2025 का ऐलान हो चुका है। इस सेल की शुरुआत 2 अगस्त 2025 से होगी। करोड़ों ग्राहकों को इस सेल में प्रीमियम फोन्स, एसी, फ्रिज और स्मार्ट टीवी पर भारी भरकम डिस्काउंट मिलने वाला है। कंपनी ने सेल की आखिरी डेट का ऐलान नहीं किया है।

Flipkart Freedom Sale 2025: अमेजन के बाद अब ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की तरफ से भी Freedom Sale 2025 का ऐलान कर दिया गया है। अगर आप स्मार्टफोन, एसी, फ्रिज, स्मार्ट टीवी या फिर कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास अब पैसे बचाने का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस नई सेल में स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंसेज में भारी भरकम डिस्काउंट देने वाला है।

Flipkart Sale

फ्लिपकार्ट की नई सेल में आप भारी भरकम बचत कर पाएंगे। (फोटो क्रेडिट- फ्लिपकार्ट)

Flipkart Freedom Sale की शुरुआत 2 अगस्त 2025 से होगी। कंपनी ने वेबसाइट पर अपकमिंग सेल का पेज भी लाइव कर दिया है। अगर आप फ्लिपकार्ट के प्लस या फिर वीआईपी मेंबर हैं तो आपको फ्रीडम सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। मतलब आप अन्य लोगों से 24 घंटे पहले ही डिस्काउंट ऑफर्स का लाभ ले सकेंगे। मतलब प्लस और वीआईपी मेंबर के लिए सेल 1 अगस्त से लाइव हो जाएगी। प्लस और वीआईपी मेंबर्स को अर्ली एक्सेस के साथ एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। फ्रीडम सेल की डेट क्या होगी कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है।

End of Feed