टेक एंड गैजेट्स

एलजी से लेकर सैमसंग के AC से गर्मी होगी दूर, फ्लिपकार्ट दे रहा शानदार ऑफर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 9, 2023, 05:24 PM IST

Flipkart Offer On AC: फ्लिपकार्ट इस गर्मी में सभी ब्रांडों के नए एयर कंडीशनर पर छूट दे रहा है। अगर आप इस गर्मी को मात देने के लिए नए एसी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां आपके लिए मौका है।

Image

फ्लिपकार्ट इस गर्मी में सभी ब्रांडों के नए एयर कंडीशनर पर छूट दे रहा है।

Photo : iStock

Flipkart Offer On AC: फ्लिपकार्ट इस गर्मी में सभी ब्रांडों के नए एयर कंडीशनर पर छूट दे रहा है। अगर आप इस गर्मी को मात देने के लिए नए एसी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां आपके लिए मौका है। हमने आपके लिए 40,000 रुपये तक के सैमसंग, एलजी जैसे ब्रांडों से एक लिस्ट लेकर आएं हैं। तो चलिए जानते हैं किस पर कितनी छूट मिल रही है।

ब्लू स्टार कन्वर्टिबल 4 इन 1 कूलिंग 2023 मॉडल 1.5 टन 3 स्टार

ब्लू स्टार का यह 1.5 टन एसी 36,190 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है । ग्राहक यस बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन का उपयोग करने पर 1500 रुपये तक की 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह एसी 4-इन -1 कूलिंग मोड के साथ आता है और सही मात्रा में कूलिंग देने के लिए चार अलग-अलग कैपेसिटी के मुताबिक चलता है। यह सेल्फ डायग्नोसिस, डस्ट फिल्टर और स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन से लैस है।

सैमसंग कनवर्टिबल 5-इन-1 कूलिंग 2023 मॉडल 1.5 टन 3 स्टार

सैमसंग का यह 1.5 टन एसी 35,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है । ग्राहक यस बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन का उपयोग करने पर 1500 रुपये तक की 10 प्रतिशत तक की बैंक पेशकश का लाभ उठा सकते हैं। यह एसी 5-इन-1 कूलिंग मोड के साथ आता है और डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ 73 प्रतिशत तक अधिक बचत करने का दावा करता है।

एलजी एआई कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग 2023 मॉडल 1.5 टन 3 स्टार

एलजी 1.5 टन एसी फ्लिपकार्ट पर 37,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। ग्राहक यस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1500 रुपये तक की 10 प्रतिशत तक की बैंक पेशकश का लाभ उठा सकते हैं। यह एसी 6-इन-1 कूलिंग मोड के साथ आता है और एआई डुअल इन्वर्टर टू वे स्विंग, एचडी फिल्टर के साथ आता है।

वोल्टास 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी

वोल्टास 1.5 टन एसी फ्लिपकार्ट पर 33,490 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है । ग्राहक 1500 रुपये तक यस बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन का उपयोग करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। निर्माता का दावा है कि यह एसी सही तापमान करने के लिए ऑटो-एडजस्टेबल तापमान के साथ आता है।

व्हर्लपूल कनवर्टिबल 4-इन-1 कूलिंग 2023 मॉडल 1.5 टन 3 स्टार

सैमसंग का यह 1.5 टन एसी 32,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है । ग्राहक 1500 रुपये तक के यस बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन का उपयोग करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article