Flipkart की बड़ी शॉपिंग सेल Big Billion Days 2026 शुरू होने से पहले ही कंपनी ने ग्राहकों के लिए Early Bird Deals पेश कर दी हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए फ्लिपकार्ट की ये नई सेल काफी फायदेमंद होने वाली है। कंपनी अपने ग्राहकों को इस सेल में हैवी डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। सेल ऑफर में आपके हजारों रुपये बचने वाले हैं।
फ्लिपकार्ड इस सेल में फैंस को तगड़े डिस्काउंट ऑफर दे रही है। (फोटो क्रेडिट-Flipkart)
हम आपको आज Early Bird Deals ऑफर में कुछ स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले बंपर डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। ऑफर में कंपनी इन शुरुआती ऑफर्स में स्मार्टफोन भी शामिल हैं। 24 सितंबर से शुरू हुई इन डील्स में 6 स्मार्टफोन पर खास कीमत देखने को मिल रही है। इनमें Boltt Evo, Realme P4s 5G, AI+ Nova 2 Ultra 5G, Realme P4 5G, Oppo K14 Lite और Infinix Note Edge शामिल हैं। सभी ऑफर्स को मिलाकर इन फोन की प्रभावी कीमत ₹8,999 से शुरू हो रही है। हालांकि, अलग-अलग बैंक और पेमेंट ऑफर्स के आधार पर कीमत में बदलाव हो सकता है।
Infinix Note Edge में ऑफर
लिस्ट में Infinix Note Edge भी शामिल है। इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर चलता है। इसे 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है।कैमरे के लिए पीछे 50MP सेंसर और सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6,500mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा IP65 रेटिंग और Android 16 आधारित XOS 16 भी मिलता है। Early Bird Deal में सभी ऑफर्स के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत ₹23,999 बताई गई है।
Boltt Evo में धमाकेदार ऑफर
इस स्मार्टफोन में आपको 6.79 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट मिलता है। इसे 4GB और 6GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।कैमरा सेटअप में पीछे 50MP और 2MP का डुअल कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है और यह Android 16 पर काम करता है। Early Bird Deals में सबसे कम कीमत Boltt Evo की बताई गई है। सभी लागू ऑफर्स के बाद यह फोन ₹8,999 में मिल सकता है।
AI+ Nova 2 Ultra 5G पर डिस्काउंट ऑफर
AI+ का Nova 2 Ultra 5G Early Bird Deal में ₹18,999 की प्रभावी कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है।फोन में 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP मुख्य सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए फोन में 6,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
Realme P4s 5G की डील
Realme P4s 5G फोन में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED पैनल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है और 8GB व 12GB RAM के विकल्प मिलते हैं।फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर है। फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। इस फोन की खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर के लिए इसमें Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 मिलता है। इस स्मार्टफोन की सभी ऑफर्स को मिलाकर कीमत ₹31,999 बताई गई है।
डिस्काउंट के बाद Realme P4 5G की कीमत
Realme P4 5G को Early Bird ऑफर में ₹29,999 की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जिसमें बताए गए सभी लागू ऑफर्स शामिल हैं। इसमें 6.77 इंच का FHD+ डिस्प्ले है और इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है।RAM के लिए 6GB और 8GB विकल्प हैं, जबकि स्टोरेज 128GB और 256GB में मिल सकती है। फोन के पीछे 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को 7,000mAh बैटरी से पावर मिलती है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Oppo K14 Lite में भी बंपर छूट
फोन में 6.75 इंच का LCD पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। कैमरा सेटअप में पीछे 13MP का कैमरा और सामने 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।फोन की बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है और फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है। Early Bird Deals में Oppo K14 Lite भी शामिल है। सभी लागू ऑफर्स के बाद इसकी कीमत ₹15,999 बताई गई है।
कब शुरू होगी Big Billion Days की मुख्य सेल?
Flipkart की Big Billion Days 2026 की मेन सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि, कुछ चुनिंदा ग्राहकों को इससे एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। Flipkart Plus और Flipkart Black यूजर्स के साथ पात्र क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को भी Early Access का फायदा मिल सकता है।
वहीं, Early Bird Deals के जरिए कंपनी ने 24 सितंबर से ही कुछ प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली डील्स की जानकारी देना शुरू कर दिया है। Flipkart Sale में मिलेंगे बैंक और पेमेंट ऑफर्स Big Billion Days के दौरान ग्राहकों को बैंक और पेमेंट से जुड़े कई अतिरिक्त ऑफर्स भी मिल सकते हैं। चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स से भुगतान करने पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि, इस ऑफर पर एक तय अधिकतम सीमा लागू हो सकती है।
