साइबर हमले की चपेट में यूरोपियन कमीशन, बड़े पैमाने पर डेटा लीक होने की आशंका, बुलाई गई मीटिंग

दुनियाभर में हाल के दिनों में कई बड़े साइबर हमले और ऑनलाइन सेवाओं में रुकावट की खबरें सामने आई हैं। इनमें Microsoft, अमेरिका के बड़े बैंक, US नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) और Air France, BBC और Zoom जैसी लोकप्रिय सेवाओं के नाम भी शामिल हैं।

यूरोपीय संघ (EU) की सबसे बड़ी संस्था यूरोपियन कमीशन पर साइबर हमला हुआ है। इस हमले में बड़ी संख्या में लोगों का निजी डेटा लीक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हैकर्स कितनी जानकारी चुराने में कामयाब हुए हैं। Politico की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने यूरोपियन कमीशन के IT सिस्टम को निशाना बनाया। इस हमले की वजह से कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हुईं। इनमें कर्मचारियों का HR पोर्टल, मेडिकल खर्च का पैसा वापस पाने वाला सिस्टम और दूसरे इंटरनल सिस्टम शामिल हैं।

Cybersecurity

अटैक के बाद कमीशन ने कई ऐप और ऑनलाइन सेवाएं कुछ समय के लिए बंद कर दी थीं।

बता दें कि दुनियाभर में हाल के दिनों में कई बड़े साइबर हमले और ऑनलाइन सेवाओं में रुकावट की खबरें सामने आई हैं। इनमें Microsoft, अमेरिका के बड़े बैंक, US नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) और Air France, BBC और Zoom जैसी लोकप्रिय सेवाओं के नाम भी शामिल हैं।

End of Feed