एलन मस्क का बड़ा बयान, अगले 4 साल में इंसान से स्मार्ट हो जाएगा AI

मस्क की यह सोच Tesla के Optimus ह्यूमनॉइड रोबोट प्रोजेक्ट में भी दिखाई देती है। उनका मानना है कि भविष्य में ये रोबोट फैक्ट्रियों, गोदामों और घरों में दोहराए जाने वाले, खतरनाक और शारीरिक मेहनत वाले काम कर सकते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेजी से बढ़ती क्षमता के बीच टेस्ला और xAI के प्रमुख एलन मस्क ने एक बड़ा दावा किया है। मस्क के अनुसार, आने वाले 4 से 5 साल में AI इतनी एडवांस हो सकती है कि उसकी बुद्धिमत्ता सभी इंसानों की संयुक्त बुद्धिमत्ता से भी आगे निकल सकती है।

elon musk

एलन मस्क का बड़ा बयान, अगले 4 साल में इंसान से स्मार्ट हो जाएगा AI

मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए कही बात

एलन मस्क का यह बयान उद्यमी Peter H. Diamandis की एक पोस्ट के जवाब में आया। Diamandis ने कहा था कि मानवता का भविष्य सिर्फ ज्यादा कंप्यूटिंग पावर और ऊर्जा पर निर्भर नहीं करेगा, बल्कि ज्यादा लोगों को बेहतर टूल्स और संसाधनों तक पहुंच मिलने से नई खोज और समाधान संभव होंगे। इसके जवाब में मस्क ने लिखा कि AI संभवतः 4 या 5 साल में पूरी मानव बुद्धिमत्ता के योग से भी आगे निकल जाएगी।

End of Feed