X पर साइबर अटैक के तार यूक्रेन से जुड़े, एलन मस्क का बड़ा दावा

Elon Musk On cyber attack on X: डाउनटाइम के दौरान, एक्स ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था और 40 हजार से ज्यादा यूजर्स को कनेक्टिविटी की समस्या का सामना करना पड़ा और वे पोस्ट करने या प्लेटफॉर्म पर पेज खोलने में भी असमर्थ थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार के रूप में मस्क लगातार यूक्रेन की आलोचना करते रहे हैं।

Elon Musk On cyber attack on X: अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने संकेत दिए हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल में हुए साइबर हमले के तार यूक्रेन से जुड़े हो सकते हैं। इस साइबर हमले के कारण एक्स पर एक बड़ा ग्लोबल आउटेज हुआ था। बता दें कि एक दिन पहले ही भारत सहित यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया के लाखों यूजर्स सोमवार को लंबे समय तक माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार, एक्स आउटेज सोमवार तो दोपहर 3 बजे पीक पर था।

End of Feed