T20 World Cup 2024 का मजा होगा दोगुना, पहली बार Dolby Vision में देख सकेंगे इंडिया-पाकिस्तान मैच

T20 World Cup 2024: आप फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर टी 20 वर्ल्ड कप का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, फ्री में आप 360P पर ही मैच देख सकेंगे। यदि आप हाई क्वालिटी में मैच देखना चाहते हैं तो आपको कम से कम 149 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा। इस प्लान में यूजर्स मोबाइल स्क्रीन पर 720p वीडियो क्वालिटी में मैच देख सकेंगे।

T20 World Cup 2024: डिज्नी+ हॉटस्टार ने घोषणा की है कि अब भारतीय यूजर्स डॉल्बी विजन में लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीम कर सकेंगे। यानी अब आप T20 वर्ल्ड कप 2024 को डॉल्बी विजन में देख सकेंगे। कंपनी का कहना है कि डिज्नी+ हॉटस्टार दुनिया की पहली वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है, जो डॉल्बी विजन में लाइव क्रिकेट मैच की स्ट्रीमिंग कर रही है।

Disney+ Hotstar

Image Credit: Disney+ Hotstar

Disney+ Hotstar: Dolby Vision में देख सकेंगे मैच

हालांकि, डिज्नी+ हॉटस्टार की डॉल्बी विजन में स्ट्रीमिंग सुविधा केवल प्रीमियम ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। प्लेटफार्म ने कहा कि इस टेक्नोलॉजी की मदद से दर्शक "जीवंत रंग, शार्प कंट्रास्ट और हाई क्वालिटी डीटेल्स" का अनुभव कर पाएंगे। डिज्नी+ हॉटस्टार के इंजीनियरिंग हेड मुकुंद आचार्य ने कहा, "हमें अपने प्रीमियम-ओनली यूजर्स के लिए डॉल्बी विजन पेश करते हुए खुशी हो रही है, ताकि वे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 को अपनी स्क्रीन पर वैसा अनुभव कर सकें, जैसा पहले कभी नहीं किया गया।"

End of Feed