दिल्ली के आईजीआईए को सर्वाधिक कनेक्टिविटी वाले हवाई अड्डों में 39वां स्थान मिला

कम लागत वाले वाहक हवाई अड्डों की श्रेणी में आईजीआईए 11वें स्थान पर है जबकि मुंबई हवाई अड्डा 14वें स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईजीआईए दक्षिण एशिया का शीर्ष मेगाहब हवाई अड्डा है।

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) दुनिया में सबसे अधिक कनेक्टिविटी वाले हवाई अड्डों की सूची में 39वें स्थान पर रहा जबकि लंदन का हीथ्रो हवाई अड्डा शीर्ष पर है। हालांकि, आईजीआईए की रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में बड़ी गिरावट आई है। वर्ष 2024 में आईजीआईए इस सूची में 24वें स्थान पर रहा था।

Air Port

ओएजी ने यह रिपोर्ट सितंबर, 2023 से अगस्त, 2024 तक के डेटा के आधार पर तैयार की है। (फोटो क्रेडिट- iStock)

वैश्विक यात्रा उद्योग का डेटा मंच ओएजी ने बुधवार को दुनिया में सबसे अधिक जुड़े हुए हवाई अड्डों की रैंकिंग पर आधारित 'मेगाहब्स 2025' रिपोर्ट जारी की। इस सूची के मुताबिक, दिल्ली का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुल 16,178 संपर्कों की पेशकश करता है और यह 157 गंतव्यों से जुड़ा हुआ है।

End of Feed