DAMINI App का धमाकेदार फीचर, तूफान आने और बिजली गिरने का मिलेगा 'रियल टाइम अलर्ट'

वैसे तो बिजली गिरना और तूफान आना एक प्राकृतिक आपदा है जिसे रोका नहीं जा सकता। लेकिन अगर ऐसी किसी घटना का पू्र्वानुमान लग जाए तो इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। IMD के DAMINI App में ऐसे की कई फीचर्स मिलते हैं जो तूफान और बिजली गिरने का रियल टाइम अलर्ट देता है।

बारिश के मौसम में अक्सर कई बार बिजली गिरने और तूफान आने की घटनाएं सामने आती है। बिजली गिरने से अक्सर जान माल की बड़ी हानी होती है। अगर कोई व्यक्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाए तो उसकी जान तक जा सकती है। फिलहाल उत्तर भारत में इस समय सर्दियों का मौसम है और इस समय कोहरा भी जमकर हो रहा है। इस मौसम में बिजली गिरने की घटनाएं कम होती हैं। लेकिन, दक्षिण भारत और दूसरे क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह से अलग है। इन क्षेत्रों में दिसंबर के महीने में भारी बारिश होती है और कई बार बिजली भी गिरती है। अगर आप ऐसे किसी क्षेत्र में रहते हैं जहां पर अक्सर बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं तो अब आप इससे आसानी से बच सकते हैं।

lightning Alert

अब नागरिकों को बिजली गिरने या फिर तूफान आने का पहले ही मिल जाएगा अलर्ट। (फोटो क्रेडिट-iStock)

वैसे तो बिजली गिरना और तूफान आना एक प्राकृतिक आपदा है जिसे रोका नहीं जा सकता। लेकिन अगर ऐसी किसी घटना का पू्र्वानुमान लग जाए तो इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग की तरफ से दामिनी ऐप पर एक कमाल का फीचर जोड़ा गया है जो इस तरह के खतरे के बारे में लोगों को पहले ही अलर्ट कर देगा।

End of Feed