साइबर क्रिमिनल्स ने अपनाया स्कैम का नया तरीका, हरियाणा पुलिस ने जारी किया अलर्ट

जब भी हमें कोई सामान बेचना होता है या फिर हमें अपने घर, कमरे को किराए पर देना होता है तो OLX पर इसका विज्ञापन दे देते हैं। इसी चीज का फायदा साइबर क्रिमिनल्स उठाते हैं। अब इसको लेकर पुलिस की तरफ से भी अलर्ट जारी किया गया है।

स्मार्टफोन और इंटरनेट ने मानव जीवन को काफी आसान बना दिया है। इन दोनों ही चीजों ने कई सारे कठिन काम को बेहद सरल और सुगम बना दिया है। अब हमारे दैनिक जीवन में स्मार्टफोन और इंटरनेट इतना घुल मिल गए हैं कि इनके बिना कुछ घंटे बिता पाना भी मुश्किल है। हालांकि इनसे हमें जितनी सुविधा मिली है उतने ही बड़े इसके कुछ नुकसान भी हैं। हमारी एक लापरवाही एक बड़ा नुकसान करा सकती है। साइबर क्रिमिनल्स अब स्मार्टफोन और इंटरनेट की मदद से लोगों को ऑनलाइन स्कैम का शिकार बना रहे हैं। हाल ही में कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिसमें क्रिमिनल्स OLX ऐप के जरिए लोगों ठगी का शिकार बनाते हैं।

Online fraud (2)

लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए क्रिमिनल्स नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

दरअसल जब भी हमें कोई सामान बेचना होता है या फिर हमें अपने घर, कमरे को किराए पर देना होता है तो OLX पर इसका विज्ञापन दे देते हैं। इसी चीज का फायदा साइबर क्रिमिनल्स उठाते हैं। साइबर क्रिमिनल्स के इस नए तरीके को लेकर अब हरियाणा पुलिस की तरफ से लोगों को अलर्ट किया गया है। हरियाणा पुलिस ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी किया है।

End of Feed