खत्म हुआ वर्क फ्रॉम होम! IT कंपनी कॉग्निजेंट ने भारतीय कर्मचारियों को बुलाया ऑफिस

No Work From Home In Cognizant: कॉग्निजेंट के 347,700 कर्मचारियों में से लगभग 254,000 कर्मचारी भारत में स्थित हैं, जो इसकी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का सबसे बड़ा कर्मचारी आधार है। कॉग्निजेंट भारत के लिए एक नया हाइब्रिड-वर्क शेड्यूलिंग ऐप लॉन्च करेगा।

No Work From Home In Cognizant: टेक सेक्टर में कर्मचारियों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। कई टेक फर्म लगातार छंटनी कर रही हैं और वर्क फ्रॉम होम को भी खत्म कर रही हैं। अब अमेरिका स्थित आईटी फर्म कॉग्निजेंट ने अपने भारत के कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन बार कार्यालय से काम करने के लिए कहा है। कंपनी का मानना है कि कार्यालय से काम करना काम करने का सही तरीका है।

cognizant layoffs

Cognizant

सप्ताह में तीन दिन ऑफिस आना जरूरी

कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार एस ने पिछले हफ्ते एक ज्ञापन में कहा कि सभी भारतीय सहयोगियों से "प्रति सप्ताह औसतन तीन दिन या उनके टीम लीडर द्वारा परिभाषित अनुसार कार्यालय में रहने की उम्मीद की जाती है," हालांकि, नए नियम कब से लागू होंगे इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

End of Feed