दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट, एक सेंकड में डाउनलोड हो जाएंगी 150 HD मूवीज

Fastest Internet In The World: इंटरनेट इतना फास्ट है कि यह सिर्फ एक सेकंड में 150 हाई-डेफिनिशन फिल्मों के बराबर डेटा ट्रांसफर कर सकता है। इसका मतलब यह है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की हाल ही में रिलीज हुई टाइगर 3 जैसी एचडी फिल्म को इस नए कनेक्शन की मदद से एक सेकंड के अंदर लगभग 150 बार डाउनलोड किया जा सकता है।

Fastest Internet In The World: क्या आपको वो दिन याद हैं जब एक फिल्म डाउनलोड करना बहुत बड़ी बात होती थी और सिर्फ 100 एमबी डाउनलोड करने के लिए घंटों लग जाते थे। स्थिति अब काफी बेहतर है और इंटरनेट स्पीड के मामले में हम निश्चित रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन यदि हम आपसे कहें कि एक सेकेंड में आप इंटरनेट की मदद से एक साथ 150 मूवी डाउनलोड कर सकते हैं तो क्या आप यकीन कर पाएंगे। नहीं न! लेकिन ऐसा संभव हो गया है। चीन ने दुनिया का सबसे फास्ट इंटरनेट लॉन्च किया है और इसकी स्पीड इतनी फास्ट है कि यह एचडी मूवी को एक सेकंड में 150 बार ट्रांसफर कर सकता है।

चीन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे फास्ट इंटरनेट

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन ने दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट लॉन्च किया है, जो प्रति सेकंड 1.2 TB डेटा ट्रांसमिट कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह इंटरनेट स्पीड मौजूदा औसत इंटरनेट स्पीड से दस गुना अधिक फास्ट है, जो आम तौर पर प्रति सेकंड केवल 100GB पर काम करती है। यहां तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका का हाल ही में एडवांस्ड पांचवीं जनरेशन का इंटरनेट2 नेटवर्क भी 400GB प्रति सेकंड की अधिकतम स्पीड तक पहुंचता है।

End of Feed