सस्ते 5G Wi-Fi प्लान Airtel-Jio के लिए बने मुसीबत, झेलना पड़ सकता है घाटा

5G Wi-Fi Plans: अप्रैल 2025 तक भारत में कुल 75 लाख FWA ग्राहक हैं, जिनमें जियो के 61.4 लाख और एयरटेल के 13.6 लाख यूज़र्स शामिल हैं। हर महीने लगभग 7.3 लाख FWA कनेक्शन जुड़ रहे हैं, जो कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन (3.7 लाख) से कहीं अधिक है।

5G Wi-Fi Plans: देश में टेलीकॉम ऑपरेटर तेजी से 5G आधारित फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) होम कनेक्शन को बढ़ावा दे रहे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि यह कम कीमत वाला, डेटा-भारी मॉडल लंबे समय तक टिकाऊ नहीं है और इससे रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी कंपनियों को भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

तेजी से ग्राहक जोड़ रहीं कंपनियां

जियो और एयरटेल हर महीने 5 से 7 लाख FWA ग्राहक जोड़ रहे हैं, जिससे डेटा खपत तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि यह एक अस्थायी समाधान है जिसे टेलीकॉम कंपनियां 5G स्पेक्ट्रम से कमाई के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। जैसे-जैसे मोबाइल 5G यूजर्स बढ़ेंगे, FWA कनेक्शन स्पेक्ट्रम को जाम कर सकते हैं, जिससे कंपनियां या तो इसके दाम बढ़ा सकती हैं या फाइबर-आधारित कनेक्शन को बढ़ावा दे सकती हैं।

End of Feed