टेक एंड गैजेट्स

Canva Down: भारत समेत दुनिया के कई देशों में ठप पड़ा कैनवा, लॉगिन तक नहीं हो रहा

Canva वेबसाइट खोलने पर ‘503 - Server Error’ का संदेश दिख रहा है। वहीं कुछ लोग साइट खोल पा रहे हैं, लेकिन इमेज डाउनलोड नहीं कर पा रहे। डेस्कटॉप के साथ-साथ iOS एप पर भी एरर संदेश दिखाया जा रहा है “Something isn't working on our end...”

Image

canva down

भारत में लोकप्रिय फोटो एडिटिंग प्लेटफॉर्म Canva आज सुबह से ही तकनीकी गड़बड़ियों का सामना कर रहा है। भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी कैनवा के यूजर्स को समस्या हो रही है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया और Downdetector पर शिकायत की है कि वे वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं या फिर तस्वीरें डाउनलोड करने में समस्या आ रही है।

कुछ यूजर्स के अनुसार, Canva वेबसाइट खोलने पर ‘503 - Server Error’ का संदेश दिख रहा है। वहीं कुछ लोग साइट खोल पा रहे हैं, लेकिन इमेज डाउनलोड नहीं कर पा रहे। डेस्कटॉप के साथ-साथ iOS एप पर भी एरर संदेश दिखाया जा रहा है “Something isn't working on our end...”

Downdetector वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 500 से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज हुई हैं। इनमें से 58% यूजर्स ने वेबसाइट की दिक्कत, 25% ने सर्वर कनेक्शन और 17% ने एप से जुड़ी समस्या बताई है। कंपनी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- “हम जानते हैं कि Canva और उसकी कुछ सुविधाएं इस समय कुछ यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हमारी टीम इस समस्या की जांच कर रही है और इसे जल्द से जल्द ठीक करने की पूरी कोशिश में है।”

फिलहाल Canva टीम की ओर से यह नहीं बताया गया है कि सेवा कब तक पूरी तरह बहाल होगी, लेकिन कंपनी के डैशबोर्ड पर सभी सर्विसेज आउट दिख रही हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article