BSNL लाया सबसे अनोखा ऑफर, ग्राहकों को रिचार्ज प्लान्स में मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट ऑफर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने फेस्टिव सीजन में एक बड़ा धमाका कर दिया है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक अनोखा ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।

Discount on Recharge Plans: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल हमेशा से ही सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स के लिए पॉपुलर रही है। BSNL फेस्टिव सीजन में अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। बीएसएनएल का 1 रुपये वाला ऑफर हाल ही में खत्म हुआ है और अब नए ऑफर से सरकारी कंपनी ने बड़ा धमाका कर दिया है। BSNL अपने यूजर्स के लिए रिचार्ज प्लान्स पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। अगर आपके पास बीएसएनएल का सिम है तो आपके काफी पैसे बचने वाले हैं।

BSNL Offer

सरकारी कंपनी अपने ग्राहकों के लिए लेकर आई धमाकेदार ऑफर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

बीएसएनएल ने अपने डिस्काउंट ऑफर से मोबाइल यूजर्स की मौज करा दी है। BSNL की तरफ से ऐलान किया गया है कि वह अपने सेलेक्टेड प्रीपेड प्लान्स में ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर देगी। अगर आप अपने एक नया रिचार्ज प्लान लेने जा रहे हैं तो अब आपको कंपनी के कुछ प्रीपेड प्लान्स में 2% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

End of Feed