BSNL अगस्त में करने जा रहा है सबसे बड़ा धमाका, Jio-Airtel की बढ़ेगी टेंशन

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अगस्त के महीने में बड़ा धमाका कर सकती है। कंपनी ने ऑफिशियल X हैंडल से गेम चेंजिंग डिजिटल एक्सपीरियंस के लिए तैयार रहने को कहा है। माना जा रहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों 5G सर्विस का बड़ा सरप्राइज दे सकती है।

BSNL 5G Service: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स से जियो, एयरटेल और वीआई की परेशानी बढ़ा रखी है। अब कंपनी अगस्त के महीने में एक बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रही है। अगर आपके फोन में BSNL का सिम है तो आपको जल्द ही हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिल सकती है। कंपनी अगस्त के महीने में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च कर सकती है। BSNL का यह कदम निजी कंपनियों के लिए एक नई मुसीबत बन सकता है।

BSNL 5G

BSNL अगस्त के महीने में यूजर्स को दे सकती है बड़ा सरप्राइज। (फोटो क्रेडिट-Digit)

कंपनी ने 'X' पर किया पोस्ट

सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हैंडल से एक पोस्ट किया था जिससे पता चलता है कि कंपनी इस महीने कुछ बड़ा करने की प्लानिंग कर रही है। बीएसएनएल ने अपने ऑफिशियल पोस्ट में यूजर्स के लिए डिजिटल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की बात कही है।

End of Feed