सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को सहूलियत देने और अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए एक नई सर्विस शुरू की है। कंपनी की तरफ से ग्राहकों के लिए BReX चैटबॉट लॉन्च किया गया है। यह चैटबॉट ग्राहकों को उनके लिए किफायती और उपयोगी रिचार्ज प्लान तलाशने में मदद करेगा। इस नई सुविधा से बीएसएऩएल यूजर्स को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। यह चैटबॉट ग्राहकों को सबसे अच्छे वाउचर की सलाह देगा।
बीएसएनएल ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए पेश की नई सर्विस। (फोटो क्रेडिट-Digit)
'BReX' के इंटरफेस को बीएसएनएल ने काफी साफ सुथरा और आसान रखा है। इसे कोई भी यूजर आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। सरकारी कंपनी के इस एआई टूल का मकसद रिचार्ज प्लान की प्रक्रिया को आसान बनाना है। कंपनी की तरफ से इसमें स्मार्ट आटोमेशन की सुविधा दे गई है। बीएसएनएल के इस चैटबॉट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह यूजर्स के प्लान में एक्टिव प्लान का पता लगा लेता है।
ग्राहकों की टेंशन हुई कम
उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपने रिचार्ज प्लान कराया और कुछ दिनों बाद भूल जाते हैं कि आपने कब और कौन सा रिचार्ज प्लान खरीदा था तो ऐसी कंडीशन में 'BReX' आपकी मदद करने वाला है। यह आपके नंबर से जुड़े एक्टिव प्लान की जानकारी तुरंत आपको दे देगा। इसका फायदा यह होगा कि आपको प्लान तलाशने या फिर कस्टमर केयर को कॉल करने की जरूरत नहीं पडे़गी।
दूर होगी सभी तरह की टेंशन
'BReX' यूजर्स को सिर्फ एक्टिव प्लान की ही जानकारी नहीं देगा बल्कि यूजर्स के हिसाब से भविष्य के लिए सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स की जानकारी भी देगा। कई सारे यूजर्स के बीच में STVs, PVs और डेटा ऐड-ऑन पैक को लेकर काफी कंफ्यूजन होता है, यह एआई टूल इस कंफ्यूजन को भी दूर करेगा। अगर आपको अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत है तो यह डेटा वाउचर की भी सलाह देता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
कंपनी ने इस 'BReX' एआई टूल में बेकार के बेकार के बैनर, मेन्यू और विज्ञापन को जगह नहीं दी गई है जिसकी वजह से रिचार्ज प्लान को सर्च करना बेहद आसान है। इसमें यूजर्स को एक ही जगह पर सभी जानकारी मिल जाएगी। BSNL के पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ही यूजर्स chatbot.bsnl.co.in पर जाकर चैटबॉट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
