Apple iPhone 17 सीरीज (Apple iPhone 17 Series) का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी अगले महीने नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है। अपकमिंग आईफोन्स को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। लॉन्च से पहले ही लोग इंटरनेट में इसके फीचर्स के बारे में जानकारी खंगाल रहे हैं। आने वाले आईफोन को लेकर लगातार नई-नई लीक्स भी सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि इस बार एप्पल नए आईफोन्स में कई बड़े बदलाव कर सकता है। iPhone 17 सीरीज में आने वाले प्रो मॉडल्स को लेकर कुछ नई जानकारी सामने आई है। लीक्स की मानें तो इस बार प्रो सीरीज की स्टोरेज में गेम चेंजिंग बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
एप्पल नई सीरीज के आईफोन में कई बड़े बदलाव कर सकता है। (फोटो क्रेडिट- theapplehub)
अब जब iPhone 17 Series को आने में कुछ ही समय बचा है तो इसकी लीक्स का सिलसिला भी तेज हो गया है। आए दिन एक ना एक नई संभावित जानकारी सामने आ रही है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक एप्पल इस बार प्रो सीरीज में डिजाइन, कैमरा डिपार्टमेंट के साथ साथ स्टोरेज से भी फैंस को सरप्राइज कर सकता है। आइए आपको iPhone 17 Pro की कीमत और इसके दूसरे फीचर्स की नई लीक के बारे में डिटेल से बताते हैं।
टिप्स्टर ने किया बड़ा खुलासा
चीनी टिप्सटर Setsuna Digital की तरफ से iPhone 17 Pro को लेकर नई जानकारी दी गई है। टिप्स्टर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo Digital में फोन्स की डिटेल्स शेयर की हैं। लीक्स की मानें तो इस साल Apple आने वाली नई आईफोन सीरीज के प्रो वेरिएंट में 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट नहीं लॉन्च करेगा। कंपनी इस साल सीरीज के दोनों प्रो मॉडल्स की शुरुआत 256GB की स्टोरेज के साथ कर सकता है। आईफोन लवर्स को प्रो सीरीज में 256GB स्टोरेज, 512GB स्टोरेज औ 1TB स्टोरेज का ऑप्शन मिलने वाला है।
iPhone 17 Pro की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल iPhone 16 Pro को 1,19,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। यह इसके बेस वेरिएंट यानी 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत थी। अब जब कंपनी 128GB वाले वेरिएंट को हटा रही है तो बेस वेरिएंट में 256GB से शुरू होगा और इसकी कीमत भी अधिक होगी। लीक्स की मानें तो iPhone 17 Pro की कीमत पिछले साल लॉन्च हुए बेस वेरिएंट से करीब 50% अधिक होगी। कंपनी iPhone 17 Pro 256GB को करीब 1,24,999 रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है।
नई सीरीज में होगा नया आईफोन
Apple इस बार आईफोन की सीरीज में एक बड़ा बदलाव करने वाला है। कंपनी पहली बार अपनी आईफोन सीरीज से एक स्मार्टफोन को रिमूव करके नया आईफोन शामिल कर सकती है। इस बार कंपनी 'प्लस' मॉडल की जगह 'एयर' वेरिएंट को शामिल करेगी। नई आईफोन सीरीज में 4 स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max होंगे। iPhone 17 Pro वेरिएंट में कंपनी परफॉर्मेंस के लिए A19 Pro Bionic चिपसेट का सपोर्ट दे सकती है।
iPhone 17 Series को लेकर लगातार नई-नई लीक्स सामने आ रही हैं। Apple अगले महीने की शुरुआत में नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर सकता है। लेटेस्ट लीक्स में iPhone 17 Pro के फीचर्स और इसकी कीमत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इस बार iPhone 17 Pro के बेस वेरिएंट के लिए फैंस को अधिक रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
