Krishna Janmashtami 2022: YouTube से ऐसे डाउनलोड करें Video और लगाएं स्टेटस में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 08:04 PM IST

Krishna Janmashtami 2022 YouTube Video Download: जन्माष्टमी के इस खास अवसर अगर आप वीडियो डाउनलोड कर स्टेटस पर लगाना चाहते हैं तो इसका तरीका हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। काफी आसनी हैं तरीके।

Krishna Janmashtami 2022: YouTube से ऐसे डाउनलोड करें Video और लगाएं स्टेटस में

Krishna Janmashtami 2022 YouTube Video Download: देशभर में आज धूमधाम से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है। दो साल के प्रतिबंध हटने के बाद इस बार दही हांडी की भी धूम है। आज के दिन लोग भगवान की पूजा अर्चना भी कर रहे हैं। कई लोग वॉट्सऐप पर वीडियो भी स्टेटस में लगा रहे हैं। अगर आप भी कुछ अच्छे वीडियोज स्टेटस में लगाना चाहते हैं तो इसका एक खास तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। 

जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण के कई अच्छे वीडियोज YouTube पर मौजूद होते हैं। इन वीडियोज को कई अलग-अलग चैनल्स द्वारा अपलोड किया गया है। आप इन्हें डाउनलोड कर अपने स्टेटस में लगा सकता हैं या दूसरों को भेज भी सकते हैं। लेकिन, चूंकि यूट्यूब वीडियो को सीधे डाउनलोड करने का कोई तरीका नहीं होता। इसलिए हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं। 

YouTube से डाउनलोड करें वीडियो: 

YouTube से वीडियो डाउनलोड करने के ऐसे तो कई तरीके हैं, जिनमें से एक तरीका थर्ड पार्टी ऐप्स वाला भी है। लेकिन, थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल कई बार रिस्की होता है। ऐसे में हम आपको ब्राउजर के जरिए वीडियो डाउनलोड करने का तरीके बताने जा रहे हैं। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको YouTube पर जाना होगा और Janmashtami Status 2022 लिखना होगा। 
  • इसके बाद आप बारी-बारी से कुछ वीडियोज को प्ले करके देख सकते हैं। 
  • इनमें से जो वीडियो आपको सबसे ज्यादा पसंद आए उसका वीडियो लिंक कॉपी कर लें। 
  • इसके बाद किसी भी ब्राउजर में जाकर SSYouTube.com को ओपन कर लें। या किसी और ऐसे ही सेफ यूट्यूब डाउनलोडर को ओपन करें। 
  • इसके बाद आपको पहले कॉपी किए गए लिंक ऊपर बताए गए साइट पर पेस्ट करना होगा। 
  • इसके बाद यहां आपको अलग रेजोल्यूशन का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  • इनमें से किसी भी एक पर क्लिक कर दें। 
  • क्लिक होते ही एक अलग ही वेबसाइट ओपन होगी। इसे बंद कर दें और पहले वाले टैब पर ही रहें। 
  • इसके बाद अगर लैपटॉप पर हैं तो थंबनेल के बॉटम राइट में सेटिंग्स का ऑप्शन नजर आएगा। 
  • इस पर Download पर टैप करना है और वीडियो डाउनलोड हो जाएगा। फोन में पहले ही हो जाएगा। 
End of Article