Arattai में आ गया एन्क्रिप्शन का फीचर, एक्टिवेट करने के लिए यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

Arattai में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर न होने की वजह से यूजर्स के बीच में अपनी प्राइवेसी को लेकर बड़ी टेंशन थी। लेकिन अब इसके करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत मिल गई है। यूजर्स मैनुअली इस फीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं।

स्वदेशी कंपनी Zoco Corporation की तरफ से लॉन्च किया गया मैसेजिंग ऐप Arattai लॉन्च के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। Arattai का बाजार में सीधा मुकाबला मेटा के स्वामित्व वाले पॉपलुर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp से है। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी Arattai को लगातार अपग्रेड कर रही है। अब कंपनी की तरफ से ऐप पर अब तक का सबसे बड़ा फीचर दे दिया गया है। अब Arattai यूजर्स को भी वॉट्सऐप की तरह एन्ड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का फीचर मिलेगा।

arattai encryption

अरट्टाई में प्राइवेसी फीचर आने के बाद करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन हुई खत्म।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Arattai में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर न होने की वजह से यूजर्स के बीच में अपनी प्राइवेसी को लेकर बड़ी टेंशन थी। इस फीचर के आने के बाद अब यूजर्स की चैट्स पूरी तरह से प्राइवेट रहेंगी। कोई दूसरा व्यक्ति या फिर खुद कंपनी अब दो लोगों के बीच हो रही बात को पढ़ नहीं पाएगी।

End of Feed