Google को कॉपी करेगा Apple, ला रहा सर्कल टू सर्च जैसा फीचर, ऐसे करेगा काम

Circle to Search Like Feature In iPhone: गूगल ने सबसे पहले अपने गूगल पिक्सल 8 सीरीज के साथ सर्कल टू सर्च फीचर को जारी किया था। इसके बाद सैमसंग ने अपनी सैमसंग गैलेक्सी एस 24 सीरीज (Samsung S24 Series) के साथ सर्कल टू सर्च फीचर दिया है। अब एप्पल भी iOS के साथ इसी तरह का फीचर ला सकता है।

Circle to Search Like Feature In iPhone: गूगल और सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन के साथ सर्कल टू सर्च फीचर को जारी किया है। इस फीचर का फायदा यह है कि स्मार्टफोन यूजर अपनी स्क्रीन पर गोला बनाकर किसी भी चीज को सर्च कर सकते हैं। अब इस फीचर को एप्पल कॉपी करने वाला है। एप्पल आईओएस के लिए गूगल ऐप और एप्पल शॉर्टकट के माध्यम से सर्कल टू सर्च फीचर का भी उपयोग कर सकता है।

Circle to Search

Circle to Search (Image Credit-Google)

सैमसंग और गूगल के इन फोन में मिलता है Circle to Search

गूगल ने सबसे पहले अपने गूगल पिक्सल 8 सीरीज के साथ सर्कल टू सर्च फीचर को जारी किया था। इसके बाद सैमसंग ने अपनी सैमसंग गैलेक्सी एस 24 सीरीज (Samsung S24 Series) के साथ सर्कल टू सर्च फीचर दिया है। अब एप्पल भी iOS के साथ इसी तरह का फीचर ला सकता है। हालांकि, सर्कल टू सर्च के एंड्रॉयड वर्जन के विपरीत, आईओएस पर शॉर्टकट की कुछ सीमाएं हैं, और यह गूगल लेंस पर निर्भर करता है।

End of Feed