Apple: एक साथ 14 नए डिवाइस लॉन्च की तैयारी, लिस्ट में iPhone 18 Pro और iPad 12 भी शामिल

टेक दिग्गज ऐप्पल अपने इकोसिस्टम को अपग्रेड करते हुए आईफोन 18 सीरीज़, अपग्रेटेड आईपैड, पावरफुल मैक सिस्टम, नई वॉच सीरीज़ और स्मार्ट होम डिवाइसेस पर काम कर रही है। ये नए प्रोडक्ट्स एडवांस्ड एआई और दमदार परफॉर्मेंस के साथ जल्द मार्केट में एंट्री करेंगे।

टेक दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple) अपने यूज़र्स के लिए आने वाले समय में हार्डवेयर और इकोसिस्टम का एक बहुत बड़ा रिफ्रेश लाने जा रही है। कंपनी केवल स्मार्टफोन तक सीमित न रहकर फोल्डेबल डिवाइसेस, स्मार्ट होम कैटेगिरी और नेक्स्ट-जनरेशन मैकबुक पोर्टफोलियो पर तेज़ी से काम कर रही है। एबीपी लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल का ध्यान प्रीमियम सेगमेंट में नए इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) को गहराई से एकीकृत करने पर है।

Apple New Product Launch List

एक साथ 14 नए डिवाइस लॉन्च की तैयारी

कौन कौन से प्रोडक्ट होंगे लॉन्च?

इस नई प्रोडक्ट लाइनअप में सबसे ज्यादा चर्चा एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन (Foldable iPhone) की है। टेक जगत में लंबे समय से इंतजार किए जा रहे इस फोल्डेबल फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह टिकाऊ डिस्प्ले तकनीक और क्रीज-फ्री हिंज डिज़ाइन के साथ आएगा, जो सैमसंग और अन्य ब्रांड्स के फोल्डेबल स्क्रीन्स को कड़ी चुनौती देगा। इसके साथ ही, फ्लैगशिप लाइनअप में iPhone 18 Pro मॉडल्स शामिल होंगे, जिनमें नई ए-सीरीज़ चिप, बेहतर इन-डिस्प्ले तकनीक और एडवांस्ड कैमरा सेंसर दिए जाएंगे।

End of Feed