आईफोन में आने वाला है Apple Intelligence का अपडेट, नोट कर लें तारीख

Apple Intelligence update: एप्पल के अनुसार , iOS 18 डेवलपर बीटा 6 अपडेट में कंट्रोल सेंटर के लिए दो नए समर्पित टॉगल पेश किए गए हैं- एयरड्रॉप और सैटेलाइट। इसके अलावा इस अपडेट के साथ यूजर्स को एप्पल इंटेलिजेंस यानी की एआई फीचर्स का भी सपोर्ट मिलने वाला है।

Apple Intelligence update: यदि आप आईफोन यूजर हैं और एप्पल इंटेलिजेंस अपडेट का इंतेजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एप्पल ने इस महीने के अंत में iOS 18.1 अपडेट जारी करने की तैयारी कर ली है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपडेट सोमवार, 28 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसी अपडेट के साथ यूजर्स को Apple इंटेलिजेंस का भी अपडेट मिलेगा।

Apple Intelligence

Image: Apple

iOS 18.1 डेवलपर बीटा 6 अपडेट

एप्पल ने सोमवार को आईफोन के लिए नए iOS 18.1 डेवलपर और पब्लिक अपडेट जारी कर दिया है। नए अपडेट के साथ, क्यूपर्टिनो-आधारित टेक दिग्गज कंट्रोल सेंटर में नए टॉगल, नोटिफिकेशन समरी में बदलाव, स्लीप एपनिया डिटेक्शन के लिए सपोर्ट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीधे Apple Music गाने शेयर करने की क्षमता लेकर आया है। इस अपडेट को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

End of Feed