iPhone यूजर्स की हुई मौज, iOS 26.4 Update हुआ रिलीज, नए फीचर्स के साथ मिलेगा नया एक्सपीरियंस

iOS 26.4 अपडेट में Ambient Music विजेट भी दिया गया है, जिसमें अलग-अलग मूड जैसे Sleep, Chill, Productivity और Wellbeing के लिए तैयार प्लेलिस्ट मिलती हैं। इसके अलावा, अब एल्बम और प्लेलिस्ट खोलने पर फुल-स्क्रीन बैकग्राउंड दिखता है, जिससे ऐप इस्तेमाल करने का अनुभव और भी शानदार बन जाता है।

अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए गुड न्यूज है। Apple की तरफ से iOS 26.4 अपडेट रिलीज कर दिया गया है। नए आईओएस अपडेट के बाद आईफोन्स में यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स मिलने वाले हैं। यह नया अपडेट iOS 26 सीरीज का चौथा बड़ा अपडेट है। इस सीरीज का पहला अपडेट पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। अगर आप म्यूजिक लवर है तो नया अपडेट आपको एकदम नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से नए प्रमुख फीचर्स इस अपडेट से आपको मिलेंगे।

iOS Update rollout

आईओएस के लेटेस्ट अपडेट में कई सारे नए फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

iOS 26.4 अपडेट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें आपको अब Apple Music में Playlist Playground का फीचर मिलने वाला है। यह इतना कमाल का फीचर है जिसमें यूजर्स के मोड के अनुसार एआई प्लेलिस्ट बना सकता है। आसान शब्दों में सझाएं तो अगर आप सैड सांग या फिर पार्टी सांग्स सुनना चाहते हैं तो इसके लिए बस आपको एक प्रॉम्प्ट देना होगा और ऑटोमैटिकली लिस्ट तैयार हो जाएगी। एआई प्लेलिस्ट का नाम और डिस्क्रिप्शन भी तैयार कर देगा। बता दें कि यह फीचर फिलहाल अभी बीटा स्टेज में हैं।

End of Feed