Siri AI इस्तेमाल करने के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे, Apple ला सकता है डेली यूज लिमिट

कंपनी इन फीचर्स के लिए रोजाना इस्तेमाल की एक लिमिट तय कर सकती है। अगर यूजर की डेली लिमिट खत्म हो जाती है, तो उसे अगले दिन तक इंतजार करना होगा या ज्यादा इस्तेमाल के लिए iCloud+ का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।

अगर आप एप्पल डिवाइस इस्तेमाल करते हैं और डेली रूटीन के कामों में Siri Ai का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अगर आप सीरी एआई का एक लिमिट से ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो हो सकता है कि अब आपको इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ें। Apple अपने AI फीचर्स को लेकर एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। आने वाले समय में यूजर्स Siri AI और Apple Intelligence के कुछ खास फीचर्स का इस्तेमाल पूरे दिन बिना किसी रोक-टोक के नहीं कर पाएंगे।

Apple Siri AI

एप्पल जल्द ही सीरी एआई के नियमों में कर सकती है बदलाव। (फोटो क्रेडिट-Digit)

कंपनी इन फीचर्स के लिए रोजाना इस्तेमाल की एक लिमिट तय कर सकती है। अगर यूजर की डेली लिमिट खत्म हो जाती है, तो उसे अगले दिन तक इंतजार करना होगा या ज्यादा इस्तेमाल के लिए iCloud+ का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है। कंपनी जल्द ही इस बदलाव को iOS 27.3 अपडेट के साथ दिसंबर की शुरुआत में देखने को मिल सकता है।

End of Feed