इस फीचर को 'On' करते ही बढ़ जाएगी iPhone की बैटरी लाइफ, बार-बार चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म

iPhone यूजर्स को अधिक बैटरी बैकअप मिले इसके लिए Apple की तरफ से iOS 26 के लेटेस्ट अपडेट में एक तगड़ा फीचर लॉन्च किया गया है। अब आपको अपने फोन को बार-बार चार्जिंग में लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आईफोन्स प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन्स हैं। अपने प्रीमियम लुक और दमदार सेफ्टी फीचर्स की वजह से ये दुनियाभर में पॉपुलर हैं। एंड्रॉयड फोन्स की तुलना में एप्पल आईफोन्स में कहीं ज्यादा बेहतर फीचर्स मिलते हैं लेकिन इनकी बैटरी एंड्रॉयड की अपेक्षा काफी कम होती है। डेली रूटीन वर्क में स्मार्टफोन का रोल बढ़ने के बाद जल्दी बैटरी ड्रेन की समस्या अक्सर आईफोन यूजर्स को झेलनी पड़ती है। अगर आप आईफोन में जल्दी बैटरी खत्म होने से परेशान है तो आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। एप्पल ने इस परेशानी को खत्म करने के लिए एक धमाकेदार फीचर पेश किया है।

Airtel iStock (4)

आईफोन यूजर्स अब आसानी से बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

iPhone यूजर्स को अधिक बैटरी बैकअप मिले इसके लिए Apple की तरफ से iOS 26 के लेटेस्ट अपडेट में एक तगड़ा फीचर लॉन्च किया गया है। एप्पल ने इस फीचर को Adaptive Power Mode नाम दिया है। यह फीचर बड़े ही आसानी से आईफोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा देता है जिससे फोन को बार-बार चार्जिंग में नहीं लगाना पड़ता। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed