इस एप के लिए पागल हैं iPhone यूजर्स, एक महीने में 1.2 करोड़ ने किया डाउनलोड

Apple iPhone Game of The Year 2023 Award: आईफोन पर 2023 के बेस्ट गेम के लिए, हॉन्काई: स्टार रेल को रॉगुलाइक सनसनी वैम्पायर सर्वाइवर्स और रेट्रो आरपीजी आफ्टरप्लेस के स्थान पर चुना गया है। इसे एक महीने में ही 1.2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स मिले हैं।

Apple iPhone Game of The Year 2023 Award:आईफोन मैकर एपल ने 2023 ऐप स्टोर अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी है। कंपनी ने विभिन्न कैटेगरी की 14 बेस्ट ऐप और गेम की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में हॉन्काई: स्टार रेल गेम (Honkai: Star Rail) को आईफोन गेम ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया है। इस गेम की आईफोन यूजर्स द्वारा इतना पसंद किया जा रहा है कि इसे एक महीने में ही 1.2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स मिले हैं। वहीं इसकी रेटिंग 4.6 है।

एपल ऐप स्टोर पर ये गेम भी रहे टॉप पर

फिटनेस-सेंट्रिक हाइकिंग और बाइकिंग ऐप AllTrails इस साल आईफोन पर बेस्ट ऐप के रूप में उभरा है। वहीं miHoYo का लेटेस्ट हॉन्काई: स्टार रेल गेम को आईफोन गेम ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया है। अन्य टॉप ऐप में मशीन लर्निंग-पावर्ड एडिटिंग ऐप फोटोमेटर, सोल-लाइक एक्शन आरपीजी लाइज ऑफ पी और क्यूरेटेड फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म मुबी शामिल हैं।

End of Feed