iPhone 16 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट! सिर्फ ₹33,400 में खरीदने का मिल रहा मौका

iPhone 16 में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2556x1179 पिक्सल और 460ppi डेनसिटी है। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। iPhone 16 iOS 18 पर चलता है, जिसमें Apple Intelligence का इंटीग्रेशन दिया गया है। इसके तहत यूज़र्स मेल, नोट्स और थर्ड-पार्टी ऐप्स में टेक्स्ट को रीराइट, प्रूफरीड और समराइज कर सकते हैं।

यदि आप कम कीमत में आईफोन 16 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अमेजन सेल में आप आईफोन को 35 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। एप्पल ने आइफोन 16 (iPhone 16) को सितंबर 2024 में लॉन्च किया था, और अब Amazon की Great Freedom Festival Sale में इस फ्लैगशिप फोन पर शानदार छूट मिल रही है। एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट को मिलाकर इसे महज ₹33,400 में खरीदा जा सकता है। यानी आप आधी से भी कम कीमत में लेटेस्ट आईफोन खरीद सकते हैं।

Apple iPhone 16

लेटेस्ट आईफोन को सस्ती कीमत में खरीदने का है शानदार मौका। (फोटो क्रेडिट-APPLE)

Amazon सेल में कैसे मिलेगी ये धमाकेदार डील?

iPhone 16 (128GB, ब्लैक) की असली कीमत ₹79,990 है, लेकिन Amazon पर यह अभी ₹72,400 में मिल रहा है। अगर आपके पास अच्छी कंडीशन वाला iPhone 15 है, तो एक्सचेंज में आपको ₹35,000 तक मिल सकते हैं। इसके बाद कीमत ₹37,400 हो जाती है। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर और ₹4,000 की छूट मिलती है, जिससे अंतिम कीमत गिरकर ₹33,400 रह जाती है। यानी आप बहुत कम कीमत में लेटेस्ट आईफोन को अपना बना सकते हैं।

End of Feed