iPhone यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस, iOS 26 बीटा में भर-भर के आए नए फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड

Apple की तरफ से कुछ दिन पहले ही आईफोन यूजर्स के लिए iOS 26 Beta Update को रिलीज किया गया है। इसमें कंपनी ने एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स दिए हैं। नए अपडेट में आपको Apple Intelligence वाले फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा।

iOS 26 Beta Update features: iPhone यूजर्स की तो मौज हो गई है। Apple ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 26 का पहला बीटा वर्जन रोलआउट कर दिया है। इस नए iOS के आने के बाद आईफोन का डिजाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव आने वाला है। अब आईफोन चलाने वाले उन सभी फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं जिन्हें कंपनी ने WWDC इवेंट में पेश किया था।

iOS 26 Update

आईफोन यूजर्स को नए आईओएस अपडेट में कई सारे धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट- Digit)

नया iOS अपडेट आईफोन यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है। इसमें यूजर्स को Liquid Glass इंटरफेस भी मिलेगा। अगर आप iOS 26 बीटा वर्जन के फीचर्स का फायदा लेना चाहते हैं आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीटा टेस्टर्स के तौर पर रजिस्टर कराना होगा और उसके बाद इसे एक्सेस कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि iOS 26 बीटा वर्जन में आपको क्या कुछ नया मिलने वाला है।

End of Feed