Apple iOS 17.5 Released: अगले महीने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) इवेंट से ठीक पहले, एप्पल ने अपने आईओएस 17.5 (iOS 17.5) ऑपरेटिंग सिस्टम को रिलीज कर दिया है। नए ओएस (iApple iOS 17.5 ReleasedOS 17.5) को कई प्रमुख अपडेट के साथ जारी किया गया है, जिसमें क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रैकिंग डिटेक्शन, EU में बेहतर थर्ड-पार्टी ऐप सपोर्ट, एप्पल न्यूज के लिए ऑफलाइन सपोर्ट आदि शामिल हैं।
Apple iOS 17.5 Released
iOS 17.5 Update में क्या खास?
iOS 17.5 अपडेट के साथ क्रॉस प्लेटफार्म ट्रैकिंग डिटेक्शन (Cross Platform Tracking Detection) की सुविधा मिलती है। यूजर्स को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ अवांछित ट्रैकिंग से बचाने के लिए एप्पल और गूगल एकजुट हुए हैं। यानी अब iOS 17.5 के साथ आईफोन यूजर्स को अपने आस-पास के इन ट्रैकर डिवाइस से अलर्ट मिल सकेगा। यदि आपने किसी अज्ञात ट्रैकर डिवाइस के साथ टैग किया है, तो आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स को इसके बारे में सतर्क कर दिया जाएगा, जिससे उन्हें तुरंत स्टॉकर डिवाइस से राहत मिलेगी।
एप्पल न्यूज (Apple News)
एप्पल न्यूज यूजर्स को अब ऐप के टुडे फीड और न्यूज+ सेक्शन को ऑफलाइन मोड में एक्सेस करने की सुविधा देता हा। टेक दिग्गज क्वार्टाइल्स नामक एक नया डेली वर्ड गेम (Daily Word Game) भी पेश कर रहा है, जो शुरुआत में केवल यूएस और कनाडा में उपलब्ध होगा।
थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड
Apple ने पहले ही इस साल मार्च में iOS 17.4 अपडेट के साथ EU यूजर्स को थर्ड पार्टी के ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करने की अनुमति दे दी है। हालाँकि, लेटेस्ट iOS अपडेट के साथ, एप्पल अब यूजर्स को वेरीफाइड ऐप डेवलपर्स की वेबसाइटों से सीधे ऐप डाउनलोड करने की अनुमति दे रहा है। इन डेवलपर्स को एक निश्चित सीमा तक पहुंचने के बाद £0.50 का 'कोर टेक्नोलॉजी शुल्क' भी देना होगा।
iOS 17.5 में और क्या है खास?
Apple ने हाल ही में लेटेस्ट iOS 17.5 अपडेट के साथ वॉलपेपर और वॉच फेसेज के अपने एनुअल प्राइड कलेक्शन की घोषणा की। एप्पल के अनुसार, जब यूजर्स डिवाइस को अनलॉक करेगा तो iPhone और iPad पर प्राइड वॉलपेपर डायनामिक रूप से बदल जाएगा। यूजर्स iOS, iPadOS और WatchOS पर नई फीचर्स का लाभ उठा सकेंगे।
