Apple के CEO टिम कुक ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, मुंबई की फोटोग्राफर की फोटो शेयर की

यह पहली बार नहीं है जब टिम कुक ने भारत के त्यौहारों में अपनी भागीदारी दिखाई हो। इससे पहले भी वे हर साल दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए नए iPhone से खींची गई तस्वीरें साझा करते रहे हैं।

दिवाली के मौके पर ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने दुनियाभर में त्योहार मना रहे लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को “खुशहाल और स्वस्थ दिवाली” की बधाई देते हुए मुंबई की फोटोग्राफर अपेक्शा मेकर का धन्यवाद किया, जिन्होंने iPhone 17 Pro Max से खींची गई एक शानदार दीयों की तस्वीर साझा की थी।

tim cook diwali wishes

tim cook diwali wishes/photo-x/timcook

कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा “Wishing a joyful and healthy Diwali to all celebrating around the world! Thanks to Apeksha Maker for sharing this stunning photo taken on iPhone 17 Pro Max.”

End of Feed