Amazon Prime Day 2025 की घोषणा, जानें कब शुरू होगी सेल, स्मार्टफोन पर 40% तक छूट और नो-कॉस्ट EMI

Amazon Prime Day 2025 की शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है और यह सेल 14 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद Independence Day सेल की भी संभावना है, जिससे खरीदारों को लगातार डील्स मिल सकती हैं। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक पर दमदार डिस्काउंट मिलेगा।

Amazon Prime Day Sale 2025: अमेजन ने अपने प्राइम डे सेल 2025 की घोषणा कर दी है। यह सेल 12 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगी, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप्स तक कई कैटेगरी में जबरदस्त डील्स देखने को मिलेंगी। अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है।

अमेजन प्राइम डे सेल 2025 में कब शुरू होगी

Amazon Prime Day 2025 की शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है और यह सेल 14 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद Independence Day सेल की भी संभावना है, जिससे खरीदारों को लगातार डील्स मिल सकती हैं। Apple, Samsung, OnePlus, Xiaomi, Realme, iQOO और घरेलू ब्रांड Lava जैसे ब्रांड्स पर 40% तक की छूट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सेल में Lenovo और HP जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भी आकर्षक डिस्काउंट मिलेंगे। इसके साथ-साथ टेक एक्सेसरीज़ पर भी शानदार ऑफर्स की संभावना है।

अमेजन प्राइम डे सेल 2025 ऑफर्स

ग्राहक स्मार्टफोन्स पर नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर्स और बैंक ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे जिससे प्रीमियम डिवाइसेज भी बजट में मिल सकेंगी। अमेजन ने अभी प्राइस और ऑफर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है लेकिन अपनी वेबसाइट पर “Notify Me” बटन ऐड कर दिया है, ताकि खरीदार अलर्ट रह सकें।

End of Feed