टेक एंड गैजेट्स

Airtel ने लॉन्च किया नया प्लान, अनलिमिटेड 5G के साथ JioHotstar फ्री

रिचार्ज प्लान को लेकर चल रहे हंगामे के बीच Airtel ने अपने 399 रुपये वाले प्लान को फिर से लॉन्च किया है। Airtel का यह प्लान फिलहाल कुछ ही सर्किल में दिख रहा है। एयरटेल के इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा मिल रहा है।

Image

Airtel ने लॉन्च किया नया प्लान, अनलिमिटेड 5G के साथ JioHotstar फ्री

Airtel इस वक्त देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास करीब 35 करोड़ ग्राहक हैं। करीब 52 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो पहले नंबर पर है। रिचार्ज प्लान को लेकर देश में हर दिन हंगामा हो रहा है। हाल ही में आप के सांसद राघव चढ्ढा ने संसद में कहा था कि एक साल में 12 महीने होते हैं लेकिन टेलीकॉम कंपनियों के लिए साल में 13 महीने होते हैं, क्योंकि इनके रिचार्ज प्लान 30-31 दिन के बजाय 28 दिनों के होते हैं।

Airtel का 399 रुपये वाला प्लान आया वापस

रिचार्ज प्लान को लेकर चल रहे हंगामे के बीच Airtel ने अपने 399 रुपये वाले प्लान को फिर से लॉन्च किया है। टेलीकॉमटॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक Airtel का यह प्लान फिलहाल कुछ ही सर्किल में दिख रहा है।

प्लान वहीं, लेकिन बदल गए फायदे

Airtel ने भले ही अपने 399 रुपये वाले प्लान को री-लॉन्च किया है लेकिन फायदे बदल गए हैं। पिछले महीने इस प्लान को कुछ सर्किल में अनलिमिटेड डाटा के साथ पेश किया गया था यानी ग्राहकों को अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा मिल रहा था, वहीं अब इस प्लान को दिल्ली जैसे सर्किल में नए फायदे के साथ री-लॉन्च किया गया है।

IPL 2026 के लिए खास

Airtel ने अपने इस प्लान को खासतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है जिसकी शुरुआत 28 मार्च 2026 से हो गई है। Airtel के इस 399 रुपये प्लान में अब 28 दिनों की वैधता मिल रही है यानी हर दिन करीब 14.25 रुपये का खर्च है।

इस प्लान में रोज 2.5GB डाटा के साथ रोजाना 100 SMS भी मिल रहे हैं। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा के साथ भी आ रहा है यानी इसमें आपको अनलिमिटेड 5जी मिलेगा। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें JioHotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन 28 दिनों के लिए मिल रहा है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article