Airtel New Recharge Plan: टेलिकॉम कंपनियां अपनी तरफ ग्राहकों को लुभाने के लिए एक के बाद एक नए ऑफर्स ला रही हैं। 38 करोड़ यूजर बेस वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में एक सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान जोड़ा है जो तगड़े ऑफर्स पेश करता है। इस नए रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी के साथ दूसरे कई सारे धमाकेदार ऑफर्स दे रही है।
एयरटेल अपने नए रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को कई सारी सुविधाएं दे रहा है। (फोटो क्रेडिट-Digit)
अगर आप एयरटेल के ऐसे ग्राहक हैं जिन्हें अधिक इंटरनेट की जरूरत पड़ती है तो नया रिचार्ज प्लान आपको जमकर भाने वाला है। कंपनी ने इस नए प्लान की कीमत 400 रुपये से कम है और इसमें एयरटेल ने अपने ग्राहकों की सभी जरूरत का बखूबी ध्यान रखा है। आइए आपको इस नए रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Airtel के करोड़ों ग्राहकों की हुई मौज
Airtel के पोर्टफोलियो में पहले ही अपने यूजर्स के लिए सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अब कंपनी ने एक और प्लान लिस्ट में जोड़ लिया है जिसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये है। इस प्लान में एयरटेल अपने यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। आपको सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दी जा रही है। आपको रिचार्ज प्लान में जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी रीजन के लिए फ्री रोमिंग की भी सुविधा मिलती है।
Airtel के नए रिचार्ज प्लान ने डेटा लवर्स को खुश कर दिया है। इस सस्ते प्लान में कंपनी ग्राहकों को ढेर सारा डेटा दे रही है। अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। मतलब आप 28 दिन में कुल 70GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इस रिचार्ज प्लान में आपको आपको कंपनी जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। एयरटेल इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है।
एयरटेल के पास यह भी है ऑप्शन
Airtel के पास अपने यूजर्स के लिए एक और भी सस्ता प्लान है जिसकी कीमत 398 रुपये है। इस रिचार्ज प्लान में आपको सभी नेटवर्क के लिए अनलिमटेड कॉलिंग ऑफर की जा सकती है। आप टेंशन फ्री होकर दिलखोलर अपनों के साथ बात कर सकते हैं। इसमें मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको हर दिन 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है।
1 रुपये एक्स्ट्रा खर्च पर मिलेगा 14GB डेटा
एयरटेल के पास पहले 398 रुपये का प्लान मौजूद था। अब कंपनी ने 399 रुपये का प्लान पेश किया है। 399 रुपये के प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है जबकि 398 रुपये के प्लान में डेली 2GB डेटा मिलता है। इस तरह अगर आप सिर्फ 1 रुपये अधिक खर्च करते हैं तो आपको पूरे 14GB हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलेगा।
