2Africa Pearls cable: एयरटेल भारत लाया गजब टेक्नोलॉजी, 1 सेकेंड में ट्रांसफर करेगी 100000GB डेटा

Airtel 2Africa Pearls cable: 2अफ्रीका पर्ल्स, 2अफ्रीका केबल सिस्टम का एक हिस्सा है। जब ये प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा तो दुनिया का सबसे लंबा सब-सी केबल सिस्टम होगा, जो मध्य पूर्व के माध्यम से एशिया को अफ्रीका और यूरोप से जोड़ेगा। एयरटेल का ग्लोबल नेटवर्क 50 देशों और पांच महाद्वीपों में 400,000 आरकेएमएस (रूट किलोमीटर) तक फैला है।

Airtel 2Africa Pearls cable: भारती एयरटेल ने देश में 2अफ्रीका पर्ल्स केबल को लेकर आया है, जो भारत को अफ्रीका और मध्य पूर्व के रास्ते यूरोप से जोड़ेगी। एयरटेल भारत में 2अफ्रीका पर्ल्स केबल के लिए लैंडिंग पार्टनर है। इस सुविधा के लिए एयरटेल ने 2अफ्रीका पर्ल्स के निवेशक- सेंटर3 और मेटा के साथ साझेदारी की है।

Airtel 2Africa Pearls cable

Airtel 2Africa Pearls cable (image-istock)

100 टीबीपीएस की क्षमता

2अफ्रीका पर्ल्स भारत में 100 टीबीपीएस (टेराबिट प्रति सेकंड) से अधिक की अंतरराष्ट्रीय क्षमता है। इस निवेश के साथ ही एयरटेल ने ग्लोबल नेटवर्क में विविधता के साथ ही भारत के डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ने की आकांक्षा को सपोर्ट किया है।

End of Feed