टेक एंड गैजेट्स

माचिस की डिब्बी जैसा AI असिस्टेंट, 360-डिग्री कैमरा और माइक-स्पीकर भी, जानें कीमत और फीचर्स

Rabbit R1 Launched At CES 2024: रैबिट आर1 एक कस्टमाइज ऑपरेटिंग सिस्टम Rabbit OS पर काम करता है। इसे क्लाउड-आधारित सॉल्युशन्स के साथ ऐप्स के उपयोग को बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस खाना या किराने का सामान ऑर्डर कर सकता है, मैसेज भेज और प्राप्त कर सकता है।

Image

Rabbit R1

Photo : Twitter

Rabbit R1 Launched At CES 2024: यूएस-आधारित स्टार्टअप ने पॉकेट-आकार वाले एआई असिस्टेंट रैबिट आर1 को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस एक AI डिवाइस है और कस्टमाइज ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस डिवाइस का उद्देश्य स्मार्टफोन पर ऐप्स के साथ इंटरैक्ट करने की आवश्यकता को खत्म करना है। दावा किया जा रहा है कि यह डिवाइस स्मार्टफोन की जरूरत खत्म कर सकता है।

Rabbit R1: कीमत और उपलब्धता

रैबिट आर1 की कीमत 199 डॉलर (लगभग 16,500 रुपये) है और इस डिवाइस को नारंगी रंग में उपलब्ध किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे 31 मार्च तक प्री-ऑर्डर किए उपलब्ध किया जाएगा। वहीं यूएस में शिपिंग अप्रैल तक शुरू हो जाएगी। रैबिट आर1 इस साल के अंत में कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन, जापान, दक्षिण कोरिया और यूके में शिपिंग किया जाएगा। हालांकि, भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Rabbit R1 की खासियत

रैबिट आर1 एक कस्टमाइज ऑपरेटिंग सिस्टम Rabbit OS पर काम करता है। इसे क्लाउड-आधारित सॉल्युशन्स के साथ ऐप्स के उपयोग को बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस खाना या किराने का सामान ऑर्डर कर सकता है, मैसेज भेज और प्राप्त कर सकता है। टैक्सी बुक कर सकता है और गाना भी बजा सकता है। दावा है कि Rabbit R1 स्मार्टफोन की जरूरत को खत्म कर सकता है।

बिना किसी ऐप्स के काम करता है Rabbit R1

Rabbit R1 बिना किसी ऐप्स के काम करता है। कंपनी ने खुलासा किया कि यह वर्तमान में यूजर्स को "रैबिट होल" नामक एक निजी वेब पोर्टल के माध्यम से अपने अकाउंट को स्पॉटिफाई, उबर, एक्सपेडिया और अमेजन सहित सेवाओं से कनेक्ट करने की अनुमति देता है। लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है।

Rabbit R1 की स्पेसिफिकेशन

रैबिट आर1 में 2.88 इंच की स्क्रीन और मीडियाटेक का प्रोसेसर है। डिवाइस में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज भी है। इसमें एक 360 डिग्री वाला रोटेटिंग कैमरा भी है। इसकी मदद से ऑडियो और वीडियो कॉल भी की जा सकती है। रैबिट आर1 में 4G LTE का सपोर्ट है। डिवाइस की मदद से म्यूजिक, मौसम, टाइम की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article