अब WhatsApp स्टेटस पर भी दिखेंगे विज्ञापन, होने वाले हैं ये 3 बड़े बदलाव

WhatsApp Updates tab: ऑफिशियल ब्लॉग में दी गई जानकारी के अनुसार, वॉट्सऐप ऐप के 'अपडेट' टैब में तीन नए बदलावों को चैनल सब्सक्रिप्शन, प्रमोटेड चैनल और ऐड्स इन स्टेटस के साथ देखा जाएगा। वर्तमान में वॉट्सऐप पर 'अपडेट्स' टैब पर यूजर को स्टेटस और चैनल्स की सुविधा मिलती है।

WhatsApp Updates tab: यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में कहा है कि नए फीचर्स के साथ यूजर्स ज्यादा से ज्यादा चैनल्स और बिजनेस को आसानी से खोज पाएंगे। ऑफिशियल ब्लॉग में दी गई जानकारी के अनुसार, वॉट्सऐप ऐप के 'अपडेट' टैब में तीन नए बदलावों को चैनल सब्सक्रिप्शन, प्रमोटेड चैनल और ऐड्स इन स्टेटस के साथ देखा जाएगा। आसान शब्दों में कहें तो अब यूट्यूब की तरह व्हाट्सएप स्टेटस में भी विज्ञापन देखने मिलेंगे।

WhatsApp

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है।

'अपडेट' टैब

कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने 'अपडेट' टैब के लिए कुछ नए फीचर पेश करने जा रहे हैं। वॉट्सऐप ने ब्लॉग में लिखा, "हमने पिछले दो वर्षों में इस टैब को आपके लिए वॉट्सऐप पर कुछ नया खोजने की जगह बनाने के लिए काम किया है और अब इसे प्रतिदिन 1.5 बिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। हम अपने यूजर्स के उत्साह को देखकर प्रेरित हुए हैं और वॉट्सऐप पर एडमिन, संगठनों और व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं।"

End of Feed