भारत में BitChat ऐप पर कार्रवाई, ऐप स्टोर से हटाया गया, सरकार ने बताई वजह

BitChat के डेवलपर और Twitter के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया था कि भारत सरकार के अनुरोध के बाद Apple ने BitChat को भारतीय App Store से हटा दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ Apple की ऐप रिव्यू टीम की ओर से मिले नोटिस का स्क्रीनशॉट भी साझा किया था।

भारत में ब्लूटूथ के जरिए मैसेज भेजने वाले BitChat ऐप को ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के आदेश के बाद Apple ने इसे भारत के App Store से हटाया। इसके बाद सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि यह ऐप कानून-व्यवस्था के लिहाज से चिंता का विषय बन गया था और इसे हटाना जरूरी था। BitChat को Google Play Store से भी हटा दिया गया है।

BitChat App

सरकार ने क्यों लिया एक्शन?

सरकार ने क्यों लिया एक्शन?

PTI/भाषा के मुताबिक, केंद्र सरकार की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। BitChat को लेकर चिंता इसलिए थी क्योंकि इसमें कोई भी व्यक्ति Bluetooth चालू करके कई चरणों के जरिए दूसरे लोगों तक संदेश पहुंचा सकता था। इस वजह से इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के बिना भी संदेश काफी दूर तक पहुंचने की संभावना रहती है।

End of Feed