देश में हर साल बन रहे हैं 33 करोड़ मोबाइल फोन, 10 साल में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग

Made in India Phone: साल 2014-15 में देश में बिकने वाले मोबाइल फोनों में से केवल 26 प्रतिशत ही भारत में बनते थे शेष आयात किए जाते थे। आज भारत में बिकने वाले 99.2 प्रतिशत मोबाइल फोन देश में ही बनते हैं।

Made in India Phone: सरकार ने गुरुवार को कहा कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र वर्तमान में पूरे देश में लगभग 12 लाख लोगों को रोजगार दे रहा है, और हर साल 32.5 से 33 करोड़ मोबाइल फोन की मैन्यूफैक्चरिंग की जा रही है। देश में पिछले 10 साल में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। वित्त वर्ष 2014-15 में यह 1.9 लाख करोड़ रुपये था जो बढ़कर 2023-24 में 9.52 लाख करोड़ रुपये (17.4 प्रतिशत की वार्षिक औसत वृद्धि दर के साथ) पर पहुंच गया। इस दौरान निर्यात में भी 22.7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

mobile phones manufacturing in india

mobile phones manufacturing in india

'मेक इन इंडिया' पहल की 10वीं वर्षगांठ पर आईटी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे प्रभावशाली क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा, "इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में भारत से निर्यात भी 2014-15 में लगभग 38,263 करोड़ रुपये से बढ़कर 22.7 प्रतिशत सीएजीआर पर 2.41 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह अन्य निर्यात क्षेत्रों की वृद्धि की तुलना में काफी तेज है।"

End of Feed