गत चैम्पियन यानिक सिनेर ने इटली के ही दसवीं रैंकिंग वाले लोरेंजो मुसेत्ती को 6-1, 6-4, 6-2 से हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना 25वीं वरीयता वाले फेलिक्स आगर एलियास्सिमे से होगा जिन्होंने आठवीं रैंकिंग वाले एलेक्स डि मिनौर को 4-6, 7-6, 7-5, 7-6 से हराया।
यानिक सिनेर और अमांडा अनिसिमोवा
सिनेर का यह लगातार पांचवां ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल है। अगर वह शुक्रवार को जीतते हैं तो इस साल चारों ग्रैंडस्लैम फाइनल पहुंचने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे।
उधर महिलाओं में, आठवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा ने इगा स्वियातेक को 6 . 4, 6 . 3 से हराकर अमेरिकी ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दो महीने पहले ही छह बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्वियातेक ने विम्बलडन फाइनल में अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराया था।
अमेरिका की अनिसिमोवा का यह तीसरा ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल है लेकिन फ्लशिंग मीडोस पर वह पहली बार अंतिम चार में पहुंची हैं। अब उनका सामना चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका से होगा जिन्होंने कोको गाफ को हराया था। उन्होंने सेमीफाइनल में 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को मात दी।
