Paris Olympics 2024 Quota: पेरिस ओलंपिक से पहले अब पहलवानों को गुजरना होगा अग्नि परीक्षा से, जानिए क्या है पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 25, 2023, 10:48 PM IST

Paris Olympics 2024 Quota: पेरिस ओलंपिक की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अगले साल यानी 2024 में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में ओलंपिक का भव्य आयोजन होगा। इसको लेकर सभी देशों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच, भारतीय कुश्ती संघ ने भी एक बड़ा फैसला लिया है। आइए जानते हैं कि अब खिलाड़ियों को किस प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Paris Olympics 2024 Quota: पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय कुश्ती दल को दो चरण वाली चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें कोटा स्थान अर्जित करने वाले पहलवान को जून में चैलेंजर से भिड़ना होगा और इस मुकाबले के विजेता को चार साल में होने वाले खेल आयोजन में देश के प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल विजेता अंतिम पंघाल (महिला 53 किग्रा वर्ग में) ने ही अब तक देश के लिए कोटा स्थान अर्जित किया है, लेकिन ओलंपिक में उनकी भागीदारी का पता एक जून को ही चलेगा। अंतिम को एक जून को ट्रायल स्पर्धा की विजेता से भिड़ना होगा।

Vinesh Phogat, Paris Olympic 2024, Paris Olympic 2024 Updates

विनेश फोगाट। (फोटो- Vinesh Phogat twitter)

अंतिम को ओलंपिक टिकट पाने के लिए अपनी प्रतिद्वंद्वी विनेश फोगाट से भिड़ना पड़ सकता है। ट्रायल में अगर विनेश 53 किग्रा भार वर्ग में विजेता बनती है तो उनके पास भी ओलंपिक में जाने का मौका होगा। भारत के पास एशियाई और विश्व क्वालीफायर के जरिये 17 और ओलंपिक कोटा हासिल करने का मौका होगा। इसमें किर्गिस्तान में 19 से 21 अप्रैल तक एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर और तुर्किये में नौ से 12 मई तक विश्व ओलंपिक क्वालीफायर का आयोजन शामिल है। भारत पुरुषों की फ्री-स्टाइल और ग्रीको रोमन स्पर्धा में छह-छह जबकि महिला वर्ग में पांच और कोटा हासिल कर सकता है।

End of Feed