आपराधिक मानहानि मामले में पहलवान बजरंग पूनिया को जमानत मिली

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 9, 2023, 04:03 PM IST

Bajrang Punia gets bail: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को जमानत मिल गई है। बजरंग पूनिया को कोच नरेश दहिया द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को जमानत दे दी।

पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) को कोच नरेश दहिया द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को जमानत दे दी। दहिया ने इस पहलवान पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तामान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने बयान से उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था।

Bajrang Punia gets bail in defemation case

बजरंग पूनिया (AP)

पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग ने कहा था कि दहिया के पास उनके आंदोलन का विरोध करने का नैतिक आधार नहीं है क्योंकि उनके खिलाफ बलात्कार का मामला चल रहा है। दहिया ने तब अदालत का रुख किया था। बजरंग को हाल ही में एशियाई खेलों में हार का सामना करना पड़ा था। वह बिना पदक के वापस लौटे थे।

End of Feed