कौन थे 'टर्बन्ड टोर्नाडो' फौजा सिंह? 5 साल तक चल नहीं पाते थे 100 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Who Was Fauja Singh: दुनिया के सबसे उम्रदराज़ मैराथन धावक, फ़ौजा सिंह का 114 साल की उम्र में अपने गृहनगर पंजाब में एक कार की टक्कर से दुखद निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में अपनी दौड़ का सफ़र शुरू किया और कई रिकॉर्ड बनाए, जिनमें मैराथन पूरी करने वाले पहले सौ साल के व्यक्ति बनना भी शामिल है।

Who Was Fauja Singh: दुनिया के सबसे बुज़ुर्ग मैराथन धावक और भारतीय मूल के ब्रिटिश सिख एथलीट फौजा सिंह का रविवार, 14 जुलाई को पंजाब के जलंधर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। 114 वर्ष के फौजा सिंह को उनके पैतृक गांव ब्यास में शाम करीब 3:30 बजे एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जब वे अपने घर के बाहर टहलने निकले थे।

Fauja Singh X

फौजा सिंह (फोटो- X(Twitter)

फौजा सिंह के बेटे हरबिंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटना जालंधर-पठानकोट हाईवे के किनारे हुई, जहां वे नियमित रूप से टहलने जाया करते थे। उन्हें तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने रात को 8 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना ने खेल जगत सहित उनके प्रशंसकों को गहरे शोक में डाल दिया है।

End of Feed