उरुग्वे ने भारत दौरे के लिए जारी किया 46 सदस्यों का स्क्वॉड, फोर्लान की कोच के तौर पर पहली परीक्षा

Uruguay Squad for India Friendly: 2010 वर्ल्ड कप में गोल्डन बॉल जीतने वाले फोर्लान ने 112 मैचों में उरुग्वे के लिए 36 गोल किए हैं। वह मैनचेस्टर यूनाइटेड और एटलेटिको मैड्रिड जैसे बड़े क्लबों के लिए खेल चुके हैं और ISL में मुंबई सिटी FC का हिस्सा भी रहे हैं।

Uruguay Squad for India Friendly: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में 6 अक्टूबर को भारतीय फुटबॉल फैंस को फुटबॉल का एक यादगार नजारा देखने को मिलेगा। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे ने भारत के खिलाफ फ्रेंडली मैच के लिए अपनी 46 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया है, और यह लिस्ट किसी ड्रीम टीम से कम नहीं है।उरुग्वे फुटबॉल संघ ने 5 सितंबर को यह लिस्ट जारी की। इस टीम की सबसे बड़ी खासियत है इसके नए कोच। मार्सेलो बिएल्सा के जाने के बाद महान स्ट्राइकर डिएगो फोर्लान ने टीम की कमान संभाली है।

Urugvey

उरुग्वे ने जारी की स्क्वॉड (फोटो साभार- @UruguayFootENG)

उरुग्वे के नए कोच पर बड़ी चुनौती

2010 वर्ल्ड कप में गोल्डन बॉल जीतने वाले फोर्लान ने 112 मैचों में उरुग्वे के लिए 36 गोल किए हैं। वह मैनचेस्टर यूनाइटेड और एटलेटिको मैड्रिड जैसे बड़े क्लबों के लिए खेल चुके हैं और ISL में मुंबई सिटी FC का हिस्सा भी रहे हैं। भारत के खिलाफ यह मैच बतौर कोच उनकी पहली बड़ी परीक्षा होगी। फोर्लान ने अपने पहले स्क्वाड में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रियल मैड्रिड के स्टार फेडरिको वाल्वेर्डे टीम के सबसे बड़े नाम हैं। उनके साथ टोटेनहम के रोड्रिगो बेंटानकुर, गैलाटासराय के लुकास टोरेरा, फ्लामेंगो के जॉर्जियन डी अरास्काएटा और पनाथिनाइकोस के फाकुंडो पेलिस्ट्री जैसे बड़े मिडफील्डर शामिल हैं।

End of Feed