FIFA विश्व कप में स्टेडियम के ऊपर ड्रोन से डर रहा है अमेरिका, शून्य सहिष्णुता की नीति लागू

USA Bans drones above stadiums in FIFA World Cup 2026: ड्रोन इन दिनों युद्ध में नया और सबसे असरदार हथियार बना हुआ है और फीफा विश्व कप 2026 के मेजबान देश अमेरिका को इसका इतना खौफ है कि उसने मैदान पर ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

स्टेडियम के ऊपर ड्रोन की आवाज प्रशसंकों के लिए परेशानी का सबब हो सकती है लेकिन कानून प्रवर्तन एजेंसियां लंबे समय से इन विमानों को बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाले हथियार के तौर पर देखती रही हैं। फुटबॉल विश्व कप शुरू होने वाला है इसलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और 11 अमेरिकी शहरों में होने वाले 78 मुकाबलों के दौरान स्टेडियम के ऊपर या पास ड्रोन उड़ाने के लिए शून्य सहिष्णुता की नीति है।

Drone Ban In USA Stadiums For FIFA World Cup 2026

फीफा विश्व कप के मेजबान अमेरिका ने मैदानों के ऊपर ड्रोन की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया (AI-Generated Image)

अधिकारियों ने सुपर बाउल और दूसरे बड़े कार्यक्रमों के दौरान इस्तेमाल होने वाले ड्रोन रोधी उपायों को बढ़ा दिया है जबकि कांग्रेस ने कानून प्रर्वतन एजेंसियों को ड्रोन को इलेक्ट्रॉनिक रूप से अक्षम करने या उन्हें मार गिराने के लिए अधिक अधिकार दिए हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने कहा, "यूक्रेन युद्ध ड्रोन प्रोद्यौगिकी के लिए परीक्षण का मैदान बन गया है और अगर कोई खतरा है जो मुझे रात में सोने नहीं देता तो वह ड्रोन से है।"

End of Feed