अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने लागू की नई नीति, ओलंपिक में भाग नहीं ले सकेंगी ट्रांसजेंडर महिलाएं

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में साल 2028 में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ओलंपिक स्पर्धा में किसी भी महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए पात्रता अब केवल जैविक महिलाओं तक सीमित होगी।

लुसाने (स्विट्जरलैंड): अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की गुरुवार को जारी नयी पात्रता नीति के तहत ट्रांसजेंडर महिला खिलाड़ियों को अब ओलंपिक में खिलाड़ी के तौर पर भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। यह नीति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महिलाओं के खेलों पर कार्यकारी आदेश के अनुरूप है और 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक से लागू होगी।

Los Angeles Olympics 2028

लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028

जैविक महिलाएं ही ले सकेंगी ओलंपिक में भाग

आईओसी ने कहा,'ओलंपिक खेलों या किसी अन्य ओलंपिक स्पर्धा में किसी भी महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए पात्रता अब केवल जैविक महिलाओं तक सीमित होगी, जिसे ’एसआरवाई जीन स्क्रीनिंग’ के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।' वर्तमान में यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी या कोई भी ट्रांसजेंडर महिला ओलंपिक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। पुरुष के रूप में जन्म लेने के बाद महिला बनी किसी भी खिलाड़ी ने पेरिस ओलंपिक (2024) में भाग नहीं लिया था।

End of Feed