VIDEO: फुटबॉल मैच के दौरान गिरी बिजली, थाई फुटबॉलर की मौत; दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

थाईलैंड में एक फ्रेंडली मैच के दौरान बिजली गिरने से 24 साल के थाई फुटबॉलर की मौत हो गई और कई अन्य फुटबॉलर घायल हो गए। इस दुखद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, थाई फुटबॉल एसोसिएशन ने इस हादसे पर दुख जताया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड के दक्षिणी नारथिवात प्रांत के सुंगई गोलोक शहर में एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक 24 साल के थाई फुटबॉलर की मौत हो गई। साथ ही एक मलेशियाई खिलाड़ी समेत 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फुटबॉल फैंस ने दुखा जताया है।

Footballer Dies Lightning

बिजली गिरने से फुटबॉलर की मौत। फोटो- सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना लोकल टाइम के हिसाब से मंगलवार, शाम करीब 5:30 बजे हुई। अबू-X नोंग सिरिन और सैमकोल्ट टीमों के बीच भारी बारिश के बीच सैंटीफाप स्टेडियम में रीजनल गोलोक FA कप फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेला जा रहा था। तभी खिलाड़ियों पर बिजली गिर गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed